मेष(Aries Horoscope)- लाभ का स्तर बेहतर बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्य साधने में सफल होंगे. करियर व्यापार में तेज निर्णय लेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. बहुमुखी बढ़त की संभावना रहेगी. उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. नवीन विषयों में धैर्य रखेंगे. अध्ययन अध्यापन में सक्रियता बढ़ेगी. सजगता से कार्य पूरे करें.
वृष(Taurus Horoscope)- शासन सत्ता से नजदीकियां बढ़ेंगी. प्रशासकीय गतिविधि तेज होंगी. सभी का सहयोग समर्थन प्राप्त होगा. लोगों को जोड़ने में सफल होंगे. जिम्मेदारों से करीबी बढ़ाएंगे. प्रबंधन संवारने पर जोर देंगे. पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. संबंधों में सुधार होगा. भावनाओं पर अंकुश रखेंगे. स्पष्टता से काम लेंगे
मिथुन(Gemini Horoscope)- भाग्य मजबूत बना रहेगा. लाभ और विस्तार पर ध्यान देंगे. यात्रा की संभावनाएं हैं. व्यापार व्यवसाय बेहतर रहेंगे. सहयोग का भाव रखेंगे. आस्था व भक्ति भावना बढ़ेगी. उपलब्ध अवसरों का अधिकाधिक फायदा उठाएंगे. इच्छित कार्य बनेंगे. व्यक्तिगत मामले गति लेंगे. प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी.
कर्क(Cancer Horoscope)- सहनशीलता बनाए रहेंगे. संपर्क संवाद और लेनदेन में सहजता बढ़ाएंगे. अनुशासन और अनुपालन रखेंगे. बहस विवाद और अस्पष्टता से बचेंगे. सूझबूझ और सजगता से कार्य बनेंगे. पद प्रतिष्ठा के अवसर बनेंगे. चर्चाएं पक्ष में रहेंगी. बड़प्पन बनाए रखेंगे. खानपान व सेंहत पर ध्यान दें.
सिंह(Leo Horoscope)- कार्य व्यापार में संबंध संवारेंगे. करीबी व मित्रगण सहयोगी होंगे. साझा मामलों को प्राथमिकता में रखेंगे. भूमि भवन में सक्रियता बढ़ाएंगे. उद्योग व्यापार अच्छा रहेगा. वचन के पक्के रहेंगे. सीख सलाह का लाभ उठाएंगे. गरिमा गोपनीयता रखेंगे. दाम्पत्य में मधुरता बनी रहेगी.
कन्या(Virgo Horoscope)-.सहकर्मियों व पेशेवर सहयोगियों की मदद से आगे बढ़ेंगे. सेवा एवं व्यापार के प्रयास गति पाएंगे. महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य बनाए रखें. पेशेवरों का समर्थन बना रहेगा. व्यापार व्यवसाय सामान्य रहेगा. नौकरीपेशा उम्मीद से अच्छा करेंगे. सफेदपोश ठगों से सावधान रहें.
तुला(Libra Horoscope)- निजीसंबंधों को बेहतर बनाएंगे. कामकाज के प्रति सजग रहेंगे. व्यवस्था चहुंओर हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे. मित्रों के साथ सुखद पलों को साझा करेंगे. निजी मामलों में शुभता बढ़ेगी. पारिवारिक के मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. सभी प्रभावित होंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- भौतिक संसाधनों पर जोर बनाए रखेंगे. निजता और गोपनीयता को बढ़ावा देंगे. सुख सौख्य में वृद्धि होगी. मित्रों का साथ विश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. निजी कार्यां पर फोकस रहेगा. बहस विवाद व अहंकार से बचें. स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें.
धनु(Sagittarius Horoscope)- सामाजिक प्रयासों को गत देंगे. सहकारी कार्या में रुचि रहेगी. साहस और उत्साह बनाए रखेंगे. विभिन्न कार्य समय पर पूरा करेंगे. व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. आंकिक गणना में रुचि बढ़ाएंगे. संपर्क संवाद में आगे रहेंगे. धैर्य धर्म अपनाएंगे. उचित अवसर पर बात कहेंगे.
मकर (Capricorn Horoscope)- घर में सुख सौख्य बढ़ा हुआ रहेगा. रक्तों को संबंध संवारेंगे. सकियता और साहस बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. मेहमानों का आना लगा रहेगा. भव्यता पर जोर रखेंगे. इच्छित सफलता पाएंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. भेंटवार्ताओं में प्रभावी रहेंगे.
कुंभ(Aquarius Horoscope)- रचनात्मक कार्यां को साधेंगे. सृजन कार्यां में रुचि दिखाएंगे. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. इच्छित सूचना प्राप्त हो सकती है. साहस पराक्रम से आगे बढ़ेंगे. विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. शुभता का संचार रहेगा. लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे. सफलता प्रतिशत उूंचा रहेगा. पहल पराक्रम बढ़ा रहेगा.
मीन(Pisces Horoscope)- खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रह सकता है. महत्वपूर्ण कार्यां व निवेशा में अस्तक्ष्ज्ञेत्र पेशेवर प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे. अपनों के लिए अधिकाधिक करने का भाव रहेगा. सहजता सक्रियता बनाए रखें. बड़े लक्ष्य साधें. .ेबड़ा सोचेंगे. संकोच स्वतः देर होंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



