Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में कोहरे का अलर्ट! तापमान में गिरावट, भारी बारिश के भी आसार

Punjab-Haryana  Weather Update: पंजाब में आज कई जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है. घने कोहरे के कारण सड़कों पर आने-जाने वाले राहगीरों को काफी…

Punjab-Haryana  Weather Update: पंजाब में आज कई जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है. घने कोहरे के कारण सड़कों पर आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घने कोहरे के कारण पैदल यात्री अपने वाहनों को बहुत धीमी गति से चला रहे हैं. ( Punjab-Haryana  Weather Update) 

पंजाब-हरियाणा ( Punjab-Haryana  Weather Update) समेत अन्य राज्यों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. पंजाब के कई जिलों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही दूसरी ओर पंजाब में पराली जलाने के कारण चंडीगढ़ की हवा जहरीली हो गई है. हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. हालात दिल्ली से भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं.

सोमवार सुबह 5 बजे चंडीगढ़ का (Chandigarh weather news) AQI 341 दर्ज किया गया. वैसे तो पंजाब के तमाम शहरों की हवा भी प्रदूषित है, लेकिन मंडी गोबिंदगढ़ की हालत सबसे खराब है। यहां एक्यूआई 270 दर्ज किया गया है. इसके साथ ही प्रदेश में ठंड भी बढ़ने लगी है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. इससे दृश्यता प्रभावित हो रही है. हालांकि, रविवार को चंडीगढ़ का AQI दिल्ली से आगे निकल गया. चंडीगढ़ का AQI 339 तक पहुंच गया, जबकि दिल्ली का AQI 334 दर्ज किया गया.

वहीं, हरियाणा (Haryan weather news) में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम बदलने लगा है. प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं. कई जगहों पर धुंध के हालात बने हुए हैं. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो प्रदेश में आज और कल (11-12 नवंबर) बादल छाए रहने वाले हैं. इसके बाद 15 और 16 नवंबर को बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *