Airport (AIASL) Recruitment 2024: एयरपोर्ट में जॉब करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बढ़िया मौका है. (Airport Recruitment 2024) एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) ने अमृतसर स्टेशन के लिए रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव, हैंडीमैन, ड्यूटी ऑफिसर, ड्यूटी मैनेजर समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए 1 नवंबर से ऑफिशियल वेबसाइट www.aiasl.in पर आवेदन चल रहे हैं. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख पदानुसार 11 नवंबर से 14 नवंबर 2024 तक है.
योग्यता (Airport Officer Job Qualification)
इन पदों पर 10वीं/डिप्लोमा/आईटीआई/12वीं/ग्रेजुएट/इंजीनियरिंग बैचलर डिग्री/एमबीए आदि शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. पदानुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. साथ ही कुछ पदों पर काम का अनुभव भी मांगा गया है. जिसकी जानकारी उम्मीदवार विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं.
Airport Vacancy 2024 Notification: वैकेंसी डिटेल्स
आयुसीमा- एयरपोर्ट की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र पदानुसार अधिकतम उम्र 28-50 वर्ष निर्धारित की गई है.
सैलरी- चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक 18840- 60,000/-रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा.
चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थियों का चयन इस भर्ती में बिना किसी परीक्षा के झंझट के सीधे साक्षात्कार के जरिए होगा.
इंटरव्यू की तारीखें- डिप्टी टर्मिनट मैनेजर, ड्यूटी मैनेजर, डिप्टी मैनेजर रैंप, ड्यूटी ऑफिसर, जूनियर ऑफिसर के लिए इंटरव्यू 11 नवंबर को लिए जाएंगे. एग्जीक्यूटिव के लिए 12 नवंबर, हैंडीमैन के 13 नवंबर और रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट कम रैंप ड्राइवर के 14 नवंबर को साक्षात्कार होंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



