Punjab-Haryana Weather Update: पहाड़ों के बाद पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का एहसास, पढ़िए वेदर अपडेट

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. हालांकि सुबह और शाम थोड़ी ठंडी हो सकती है. आने वाले दिनों में…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. हालांकि सुबह और शाम थोड़ी ठंडी हो सकती है. आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहेगा. 27 के बाद मौसम बदल जाएगा. इसके बाद ठंड भी बढ़ेगी.(Punjab-Haryana Weather Update)

इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है. हालांकि, अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है. सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 37 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही पराली जलाने से भी हवा प्रदूषित होने लगी है.(Punjab weather news)

वहीं, हरियाणा (Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 24.77 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32.27 सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वायु प्रदूषण को लेकर कम संवेदनशील लोगों में से भी कुछ को समस्याएं हो सकती हैं. संवेदनशील लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है.

पंजाब के बड़े शहरों के AQI लेवल की बात करें तो सभी की हवा प्रदूषित होने लगी है. अमृतसर का AQI 169 तक पहुंच गया है. इसे सुबह छह बजे रिकॉर्ड किया गया. जबकि बठिंडा का AQI 162, जालंधर का 107, खन्ना का 118, लुधियाना का AQI 107, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 164, रूपनगर का AQI 145 और पटियाला का AQI 118 है. वहीं, विशेषज्ञों की मानें तो यह और भी आगे जा सकता है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *