Canada News: दिल का दौरा पड़ने से कनाडा में पंजाबी युवा की मौत

Canada News: विदेशों में पंजाबी युवाओं की मौत के मामले बड़ते जा रहे हैं. ऐसी ही एक और खबर कनाडा से सामने आई है. जहां…

Canada News: विदेशों में पंजाबी युवाओं की मौत के मामले बड़ते जा रहे हैं. ऐसी ही एक और खबर कनाडा से सामने आई है. जहां एक पंजाबी युवक की उसके जन्मदिन पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान खन्ना निवासी 31 वर्षीय अभिनीत सिंह के रूप में हुई है.(Canada News) 

मृतक 7 साल पहले कनाडा गया था और उसे कनाडा की पी.आर भी मिली थी. 
परिवार वालों ने बताया कि 10 अक्टूबर को अपना 31वां जन्मदिन मनाने के बाद वह रात को सो गए लेकिन अगली सुबह नहीं उठे.

जिसके बाद माता-पिता उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चूंकि पूरा परिवार कनाडा में है, इसलिए उनका अंतिम संस्कार 19 अक्टूबर को ब्रैम्पटन श्मशान घाट पर किया जाएगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *