Armaan Malik terrible accident: यूट्यूबर अरमान मलिक का भयानक एक्सीडेंट, फटा कार का टायर!

YouTuber Armaan Malik terrible accident: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan malik)का कार एक्सीडेंट हो गया है. इसका वीडियो भी सामने आया है. इसे देखकर फैंस…

YouTuber Armaan Malik terrible accident: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan malik)का कार एक्सीडेंट हो गया है. इसका वीडियो भी सामने आया है. इसे देखकर फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. उनकी कार की हालत खराब थी. फैंस अरमान मलिक का हाल जानना चाहते हैं. (YouTuber Armaan Malik terrible accident) अरमान मलिक जब एक गाने की शूटिंग खत्म कर मनाली से घर लौट रहे थे तो वह कार में मौजूद थे. जैसे ही अरमान मलिक के एक्सीडेंट की खबर आई तो किसी को यकीन नहीं हुआ.

अरमान मलिक (Armaan malik) अपनी दोनों पत्नियों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की तस्वीरें तब और ज्यादा वायरल हो गईं जब वह ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में बतौर कंटेस्टेंट गए.

आपको बता दें कि अरमान मलिक ठीक हैं लेकिन पहाड़ियों में उनकी कार का टायर फट गया. जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई. गनीमत रही कि कार खाई में नहीं गिरी. ये खबर खुद अरमान ने अपने फैंस के साथ शेयर की है. इसमें गाड़ी की हालत और घिसे टायरों को देखा जा सकता है.

अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस वीडियो में अरमान ने पूरे हादसे के बारे में बताया है. उन्होंने कहा, “एक सप्ताह पहले मैंने वाहन के बारे में शिकायत की थी और देखो, एक दुर्घटना हो गई. हम अपने परिवार के साथ मनाली से एक गाने की शूटिंग करके लौट रहे थे, तभी गाड़ी चलाते समय अचानक कार का टायर फट गया. हम मौत के मुंह से बाहर आ गए हैं.’ मैं कार में सो रहा था और योगेश गाड़ी चला रहा था. कृतिका, हमारे साथ जो कुछ भी हुआ, भगवान की कृपा से ही हम बच गए हैं. हादसे का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *