भोपाल, 28 नवंबर
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए महिला एशियन चैंपियंस हॉकी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया । भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन की टीम को 3-1 से हराया। भारतीय टीम से लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर हैट्रिक पूरी की।
मैच की शुरूआत में चीन के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25वें मिनट में गोल किया । पहले हाफ में भारतीय टीम को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हॉफ मे भारतीय महिला हॉकी टीम ने जबरदस्त वापसी की ।
दीपिका सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38वें ओर 43वें मिनट में दो गोल किए। इशिका भी 1 गोल दागकर मैच का पूरा रुख भारतीय टीम की ओर मोड़ दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के कारण दीपिका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया ।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए चौथी बार ओर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारतीय महिला हॉकी टीम इससे पहले 2016, 2023 और 2024 में खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसी खिताब के साथ भारतीय टीम ने इंटरनेशनल लेवल पर देश का मान बढ़ाया है।
अन्य खबरें जानें –
Women’s Hockey Asian Champions Trophy: फाइनल में आज भारत और चीन की भिड़ंत, चौथी बार खिताब पर नजर


