15-minute blackout in Hoshiarpur: रेड से ग्रीन सिग्नल तक चला अभ्यास, विभागों ने दिखाया तालमेल

होशियारपुर, 28  नवंबर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में होशियारपुर जिले में सिविल डिफेंस एयर…

होशियारपुर

होशियारपुर, 28  नवंबर

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में होशियारपुर जिले में सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल की जांच करना था।

होशियारपुर में 15 मिनट का ब्लैकआउट

मॉक ड्रिल के तहत DAV कॉलेज होशियारपुर में स्थापित अभ्यास स्थल पर शाम 8 बजे सिविल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से रेड सिग्नल जारी होने के साथ कार्रवाई शुरू हुई। इससे पहले शाम 7:58 बजे पूरे जिले में दो मिनट तक हाई और लो पिच सायरन बजाए गए, जिसके माध्यम से एयर रेड अलर्ट का संकेत दिया गया। इसके बाद पावरकॉम विभाग की ओर से रात 8 बजे से 8:15 बजे तक पूरे जिले में पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया।ब्लैकआउट के दौरान पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने आपसी तालमेल के साथ व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करवाया।

जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब लाइटें बंद

इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी लाइटें बंद रखी गईं, ताकि आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अभ्यास किया जा सके।अभ्यास के दौरान खतरा टलने का संकेत मिलने पर सिविल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से ग्रीन सिग्नल जारी किया गया। इसके बाद पावरकॉम विभाग ने ब्लैकआउट समाप्त किया और पूरे जिले में लगातार दो मिनट तक हाई पिच सायरन बजाकर ‘ऑल क्लियर‘ का संकेत दिया गया।

फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग ने दिखाया दम

मॉक ड्रिल के दौरान DAV कॉलेज होशियारपुर में फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड्स (सिविल डिफेंस) और एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभिन्न टीमों ने आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान घायलों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने, प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और तत्काल राहत कार्य शुरू करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से आपातकालीन बचाव टीमों की घटनास्थल तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक प्रबंधन किया गया। प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध भी किए गए।

अन्य खबरें जानें –

Blackout mock drill in Amritsar: हवाई हमले का हुआ अभ्यास, विभागों के तालमेल और क्षमता का आकलन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *