कोटकपूरा, 28 नवंबर
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों कल शाम कोटकपूरा के डॉ. हरी सिंह सेवक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं या युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारी करना था।
NDRF, NCC, होम गार्ड्स ने लिया हिस्सा
इस ब्लैकआउट में NDRF की टीम के साथ-साथ सिविल डिफेंस, NCC, पंजाब होम गार्ड्स और सिविल प्रशासन की विभिन्न शाखाओं की इकाइयों ने भाग लिया। इस दौरान आम जनता को बताया कि आपातकालीन स्थितियों में घायलों को प्राथमिक उपचार कैसे दें, अपनी सुरक्षा और एक-दूसरे की मदद कैसे करें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
आपात स्थिति से निपटने का दिया प्रशिक्षण
सिविल डिफेंस के अधिकारी निर्मल सिंह और कोटकपूरा के नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह बराड़ ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी, ताकि आम जनता को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के बारे में जागरूक किया जा सके और उन्हें जरूरी प्रशिक्षण दिया जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि ‘ब्लैकआउट‘ अभ्यास के जरिए लोगों को यह जानकारी दी गई कि युद्ध या अन्य आपातकालीन स्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें।जरूरत पड़ने पर सुरक्षा एजेंसियों और सशस्त्र बलों की मदद कैसे करें।
अन्य खबरें जानें –
Mock drill in Kapurthala: आपात स्थिति से निपटने की तैयारी परखी, विभागों ने दिखाया तालमेल



