Ludhiana में लाडोवाल टोल पर दिनदहाड़े पिकअप से घी चुराकर फरार हुए बाइक सवार, कैमरे में कैद वारदात

लुधियाना, 22 नवंबर लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से चोरी की एक हैरान कर देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही…

लुधियाना

लुधियाना, 22 नवंबर

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से चोरी की एक हैरान कर देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार युवक सामान से लदी एक पिकअप गाड़ी से देसी घी की पेटी चोरी कर फरार हो जाते है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी वारदात टोल प्लाजा पर मौजूद कार सवारों के कैमरे में कैद हो गई।

कार सवारों ने चोरी की इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन बाइक सवार चोरों को पकड़ने में कामयाब होती है।

अन्य खबरें जानें –

Moga में 26 नवंबर को AAP की ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, स्थापना दिवस पर मोगा में जुटेगा आप का कुनबा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *