पलवल, 19 नवंबर
पलवल जिले के गाँव उटावड के जंगलो में राजस्थान से 9 उंटो को काटने के लिए लाया गया था और इनको जंगल में बांधकर रखा गया। जिसका पता चलते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर उंटो को कटने से बचाकर गौशाला मे भेज दिया। पुलिस ने उटावड़ निवासी सुलेमान के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने कटने से बचाए 13 ऊंट
DSP हेडक्वार्टर नरेंद्र खटाना ने बताया कि इन उंटो को राजस्थान से चोरी करके काटने के लिए लाया गया था । लेकिन सूचना के बाद पुलिस ने इनको कटने से बचाया है और राजस्थान पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जाएगी कि इन उंटो को लाने में किन-किन लोगों का हाथ है और कौन-कौन इनको काटने की प्लानिंग कर रहे थे।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें –
दिग्विजय चौटाला का महेंद्रगढ़ की 6 दिसंबर रैली को ऐतिहासिक बनाने का दावा, बोले- तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड



