यमुनानगर, 18 नवंबर
यमुनानगर में सीआईए-2 पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई । बदमाश पर 5000 रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शाम को एक सूचना प्राप्त हुई कि तीन मुकदमों में वांटेड बदमाश 31 वर्षीय परमिंदर पाबनी इलाके में आया हुआ है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाकांबदी की।
मर्डर और फायरिंग केस में वांछित
इसी दौरान बदमाश बाइक पर आया और पुलिस पर फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी पंजाब के राजपुरा के रहने वाला है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने मर्डर केस और एक घर पर फायरिंग मामले में युवक पर केस दर्ज है।इसके अलावा बदमाश पर एक मारपीट का मुकदमा भी दर्ज है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आरोपी को हिरसात में लेकर पूछताछ करेगी।पूछताछ में आरोपी से खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें –
Cylinder blast in Hansi: 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल, 3 मकान ढहे, इलाके में दहशत का माहौल



