मनीला, 17 नवंबर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय फिलीपींस देश की यात्रा पर है। जहां उन्होनें आज फिलीपींस देश की राजधानी मनीला में 49वें आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने क्वाड़ के अन्य नेताओं से भी इस दौरान मुलाकात की। बैठक में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा हुई।क्वाड़ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान प्रधानमंत्री साने ताकाइची, ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी शामिल हुए।
डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ
बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्हें ‘टफ गाइ‘ बताया।प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए ट्रंप ने बताया कि अकसर उनकी फोन पर बात होती रहती है। ट्रंप ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची की तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ अच्छे संबंध हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान बैठक में नौ महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। जिसमें आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सुरक्षा में सहयोग, साइबर अपराधों की जांच के लिए संयुक्त प्रशिक्षण और परमाणु ऊर्जा में तकनीकी आदान-प्रदान शामिल हैं।
Feeling very blessed to be at the Gurudwara Khalsa Diwan in Manila.
ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਦੀਵਾਨ, ਮਨੀਲਾ ਵਿਖੇ ਆ ਕੇ ਬਹੁਤ ਵਡਭਾਗਾ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹਾਂ। https://t.co/JNuNFMq6Ja
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2026
खालसा दीवान गुरुद्वारे में पहुंचे मोदी
मनीला दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वहां पर स्थित 100 साल पुराने खालसा दीवान गुरूद्वारे में भी पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री ने गुरूद्वारे के सुधार कार्यों और पुनर्निमार्ण के लिए आधारशिला रखी। क्वाड बैठक में चारों देशों के नेताओं की मुलाकात से क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार और आपसी सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
अन्य खबरें जानें –



