स्पोर्टस डेस्क, 17 नवंबर
दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ यानि कि SAFF चैंपियनशिप 2026 का खिताबी मुकाबला आज खेला जाएगा, जोकि भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। SAFF चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय फुटबॉल टीम की निगाहें जहां लगातार तीसरी बार और रिकार्ड तोड़ 10वीं बार खिताब अपने नाम करने होंगी, वहीं चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी टीम की नजरें पहली बार खिताब अपने नाम करने होंगी। यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगा।
जीत की हैट्रिक की ओर भारत
भारतीय फुटबॉल टीम इसकी डिफेंडिंग चैंपियन है और नौ बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारतीय फुटबॉल टीम ने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में खिताब अपने नाम किया है।भारतीय फुटबॉल टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था और भूटान को 2-1 से हराकर फाइनल में एंट्री की।
फाइनल में फिर भिड़ेंगे भारत-पाक
पाकिस्तान की टीम ने पहली बार SAFF Championship के फाइनल में प्रवेश किया है। पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश की टीम को सेमीफाइनल में 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। पाकिस्तानी टीम की निगाहें पहली बार खिताब जीतने पर होगी। भारत और पाकिस्तान फुटबॉल इससे पहले 5 नवंबर को ग्रुप- B के मैच में आमने-सामने आई थी। जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को 3-2 से हराया था।
आज सभी लोगों की निगाहें भारत और पाकिस्तान की महामुकाबले पर टिकी हुई हैं। जहां भारतीय टीम लगातार तीसरी बार और 10वीं बार खिताब अपने नाम करने क इरादे मैदान पर उतरेगी, वहीं पाकिस्तान की टीम पहली बार खिताब अपने नाम कर इतिहार रचना चाहेगी।
अन्य खबरें जानें –
Diwali Bumper 2026: 12 ਕਰੋੜ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਇਨਾਮ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਝੋਲੀ, ਜੇਤੂ ਦੀ ਭਾਲ ਜਾਰੀ!



