Faridabad के बल्लभगढ़ में हाइड्रा की चपेट में आई 22 साल की युवती, दोनों पैर कुचले, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

फरीदाबाद, 17 नवंबर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की नवलू कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हो गया। 22 वर्षीय युवती हाइड्रा की चपेट में आने से गंभीर रूप…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 17 नवंबर

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की नवलू कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हो गया। 22 वर्षीय युवती हाइड्रा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के दोनों पैरों के ऊपर से हाइड्रा गुजर गया, जिसके चलते युवती के दोनों पैर बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवती फरीदाबाद के करनेरा गांव के रहने वाली है। जो दिल्ली के कालकाजी मंदिर जा रही थी। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। CCTV कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें जानें –

Rewari में खेतों में लगी आग, 5 एकड़ कड़बी जलकर राख, किसानों को हुआ भारी नुकसान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *