फतेहाबाद, 16 नवंबर
हरियाणा के फतेहाबाद में वायु प्रदूषण के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। खतरनाक AQI दर्ज होने के कारण शहर गैस चैंबर बना हुआ है। शहर में हर जगह स्मोग की सफेद चादर छाई हुई है। फतेहाबाद का देर रात AQI 500 से अधिक दर्ज किया गया।जिले में जगह-जगह पराली जलने की खबरें भी सामने आई है। सेटेलाइट के माध्यम से अबतक 8 जगह पर पराली में आग लगने की पुष्टि हुई है।
बढ़ते AQI के चलते लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में अस्थमा की मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में डॉक्टर्स ने प्रदूषण को देखते हुए सलाह दी है कि सुबह और शाम के समय सैर करने से बचें।घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। छोटे बच्चों, बुजुर्गों खासकर सांस और ह्रदय रोगियों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत हैं।
अन्य खबरें जानें –
Rewari में श्रद्धा से मना छठ महापर्व, सोलह राही तालाब पर उमड़ी भीड़, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना



