कंगना रनौत की पोस्ट पर बढ़ा विवाद, शिमला में FIR दर्ज, पुलिस ने की जांच शुरू

शिमला, 14 नवंबर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। हिमाचल के शिमला मे भी अतुल…

कंगना रनौत

शिमला, 14 नवंबर

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। हिमाचल के शिमला मे भी अतुल शर्मा ने अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 10 नवंबर को गांधी परिवार के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट शेयर की थी। उस पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई। पोस्ट में सोनिया गांधी को   ‘रहस्यमय विदेशी नागरिक’ बताया गया।

शिकायतकर्ता अतुल शर्मा ने इसे भड़काऊ पोस्ट बताया और इस पोस्ट से सामाजिक और राजनीतिक माहौल खराब होने वाला बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 196, 353 और 356 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

अन्य खबरें जानें-

Jind में ‘हरियाणा उत्सव’ में शामिल हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बोले- बॉलीवुड तक गूंज रहे हरियाणवी गीत, बढ़ रहा लोककला का क्रेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *