Jind में ‘हरियाणा उत्सव’ में शामिल हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बोले- बॉलीवुड तक गूंज रहे हरियाणवी गीत, बढ़ रहा लोककला का क्रेज

जींद, 14 नवंबर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित ‘हरियाणा…

जींद

जींद, 14 नवंबर

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित ‘हरियाणा उत्सव‘ में शामिल हुए। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ‘हरियाणा उत्सव‘ महज एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं, लोककलाओं और विशिष्ट पहचान को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है।

हरियाणवी संस्कृति ही हमारी असली पहचान

हरियाणा की मिट्टी से जुड़ी लोकसंस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और लोकनृत्य ही हमारी असली पहचान हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, ताकि राज्य की सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग छाप छोड़ सके।​

स्थानीय कलाकारों को मिला बड़ा मंच

विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर प्रशासन की ओर से कैबिनेट मंत्री का पुष्पगुच्छ और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।​समारोह के दौरान स्थापित ‘मीडिया चौपाल’ में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री ने लगातार दूसरे वर्ष इस भव्य आयोजन के लिए कुलगुरु डॉ. रामपाल सैनी और पूरी विश्वविद्यालय टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुलगुरु स्वयं एक प्रबुद्ध शिक्षाविद होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कलाकार भी हैं, जिनकी कलात्मक सोच इस आयोजन में साफ झलकती है। ऐसे मंच विद्यार्थियों और उभरते हुए स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य में हरियाणवी कला और विचारधारा को वैश्विक मंच तक ले जा सकेंगे।

बॉलीवुड तक गूंज रहे हरियाणवी गीत

​हरियाणवी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए मंत्री बेदी ने कहा कि बीते एक दशक में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक समय था जब विवाह-शादियों और जन्मदिन जैसे उत्सवों पर केवल पंजाबी या फिल्मी गीत ही सुनाई देते थे, लेकिन आज हरियाणवी कलाकारों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नई पहचान गढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब बॉलीवुड से लेकर पंजाब के कार्यक्रमों तक में बिंदर दनौदा, सपना चौधरी और नरवाना क्षेत्र की बेटियों के गीतों की गूंज सुनाई देती है। आज हरियाणवी लोककला के प्रति लोगों का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है।​

अन्य खबरें जानें-

Palwal में कांग्रेस का वोट बचाओ अभियान, गांव-गांव पहुंच रहे कार्यकर्ता, वोटर लिस्ट की दे रहे जानकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *