फतेहाबाद, 13 नवंबर
फतेहाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उनकी पहचान छिपाने के लिए उन्हें कबाड़ ढोने वाले वाहन का रूप देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। AVT स्टाफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने फतेहाबाद व सिरसा जिले में हुई चोरी की छह वारदातों को सुलझाया है।
CCTV से पकड़े गए बाइक चोर
ASP दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि 20 अक्टूबर को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से CD डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। इसकी शिकायत पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान CCTV फुटेज में आरोपी बाइक चोरी करते दिखाई दिए। AVT स्टाफ ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विजय कुमार निवासी प्रतापनगर, भट्टू कलां और मनीष कबाड़ी निवासी कालांवाली, हाल भट्टू कलां को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों का हुलिया बदलकर उन्हें कबाड़ ढोने वाले वाहन के रूप में इस्तेमाल करते थे, ताकि किसी को शक न हो। इसी तरीके से उन्होंने छह मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
अन्य खबरें जानें –



