मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के दसुआ में आयोजित रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।मुख्यमंत्री ने इस दौरान दसुआ की इस धरती को प्रणाम किया है। CM सैनी ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के समय यह धरती शौर्य और स्वाभिमान का केंद्र रही है और आज पंजाब की हर मां की सबसे बड़ी चिंता अपने बेटे के भविष्य को लेकर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया कि भाजपा की सरकार बनने पर 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से चिट्टे का कारोबार पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।हमारी सरकार पंजाब को उसका पुराना गौरव और फिर से देश का सबसे समृद्ध सूबा बनाएगी। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता बदलने का चुनाव नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प है।इस संकल्प में पंजाब की बड़ी भूमिका होगी। यह पंजाब के स्वर्णिम भविष्य और यहां के युवाओं के स्वाभिमान का चुनाव है।
अन्य खबरें जानें –



