न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से हराया, 89 रन पर सिमटी टीम इंडिया, पहले ओवर में गिरे 3 विकेट

स्पोर्टस डेस्क, 13 नवंबर भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों के वनडे सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम…

भारतीय टीम

स्पोर्टस डेस्क, 13 नवंबर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों के वनडे सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को 244 रनों से हराया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर ही सिमट गई। वनडे क्रिकेट के 52 साल के इतिहास में भारतीय टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले भारतीय टीम को साल 2000 में श्रीलंका के हाथोँ 245 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

विल यंग की 125 रनों की धमाकेदार पारी

न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने कुल 333 रन बनाए। विल यंग ने शानदार 125 रनों की पारी खेली। टिम सीफर्ट ने 58 रन और फीन एलन मे 41 रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों में अक्षर पटेल, गुरनूर बरार और आकिब नबी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह और नमन धीर ने 1-1 विकेट झटके।

पहले ही ओवर में भारत के 3 विकेट गिरे

334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत ही खराब रही। न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने भारतीय खिलाड़ियों की कमर तोड़ते हुए 6 विकेट हासिल किए। भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में अपने तीन विकेट गंवा दिए। पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट हुए। विराट कोहली बिना खाता खोले बोल्ड हुए और उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयर अय्यर LBW आउट हुए। वनडे के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में अपने तीन विकेट गंवा दिए।

कीवी गेंदबाजों के आगे ढेर हुई टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए। ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21-21 रनों का योग्दान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। न्यूजीलैंड की ओर से मैथ्यू फिशर ने 3 और काइल जैमिसन ने 1 विकेट हासिल किया।

सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को

इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में वापसी की और सीरीज का स्कोर 2-1 किया। भारतीय टीम सीरीज में आगे है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम सीरीज को बराबर करने की कोशिश करेगी और भारतीय टीम की नजर सीरीज जीतकर अपने नाम करने पर होगी।

अन्य खबरें जानें –

Holy City of Sri Anandpur Sahib Becomes Punjab’s Cleanest City in Swachh Survekshan 2025-26: Harjot Singh Bains

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *