Jalandhar पहुंचे हरियाणा CM नायब सैनी, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, बोले- जालंधर गुरु-पीरों की पवित्र धरती

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के जालंधर दौरे पर हैं। जहां उन्होनें जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पवित्र धरती…

जालंधर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के जालंधर दौरे पर हैं। जहां उन्होनें जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पवित्र धरती गुरु, पीरों और शहीदों की  हैं, जहां मैं सिर झुका कर प्रणाम करता हूं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान भारी संख्या में मौजूद लोगों जोकि जालंधर के कोने-कोने से आए  हैं सबका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर इतिहास और सभ्याचार का मान, मेहनत और हुनर का शहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 1 नवंबर को हरियाणा ने अपनी हीरक जयंती मनाई है।साल 1966 में जब हरियाणा बना था, तब बहुत लोग कहते थे कि हरियाणा अलग होकर नहीं चल सकेगा।लेकिन हरियाणा ने न सिर्फ चल नहीं रहा, बल्कि दौड़ रहा है और अब तो उसने उड़ान भर ली है।

पिछले 12 सालों में डबल इंजन सरकार ने जो रफ्तार पकड़ी उसने हरियाणा को विकास के लगभग हर पैमाने पर देश की अगली कतार में खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद पंजाब में एक ऐतिहासिक परिवर्तन की नींव रखेगा।

अन्य खबरें जानें –

महंगाई का झटका: वीटा और वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू हुईं नई कीमतें, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा बोझ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *