सांसद अमृतपाल सिंह को मिली कोर्ट से बड़ी राहत, दादी के अंतिम संस्कार के लिए 1 दिन की जमानत

अमृतसर, 13 नवंबर सांसद अमृतपाल सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।उन्हें अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत…

अमृतसर

अमृतसर, 13 नवंबर

सांसद अमृतपाल सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।उन्हें अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत मिली है। अमृतसर कोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह को  एक दिन की राहत दी है।14 नवंबर को सांसद अमृतपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहेंगे। अमृतसर कोर्ट ने मानवीय आधार पर यह फैसला सुनाया है।

अब सांसद अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाने की तैयारी चल रही है। सांसद अमृतपाल सिंह की कड़ी सुरक्षा के बीच वापसी होगी। बता दें कि सांसद अमृतपाल अभी NSA के तहत असम की एक जेल में बंद हैं।

बता दें कि अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का निधन 8 नवंबर को हो गया था। परिवार ने अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अमृतपाल सिंह के परिवार ने 14-17 नवंबर तक चार दिनों के पैरोल की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक दिन की ही पैरोल को स्वीकार किया है।  अमृतपाल सिंह के साथ उनके साथ अन्य रिश्तेदारों की भी पैरोल को भी मंजूरी मिली है।

अन्य खबरें जानें –

Jalandhar में गरीब परिवार के बेटे को AAP ने दिया टिकट, बाली ने जताया आभार, 20 हजार वोटों के अंतर से जीतने का किया दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *