महंगाई का झटका: वीटा और वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू हुईं नई कीमतें, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा बोझ

चंडीगढ़, 13 नवंबर आज हरियाणा – पंजाब  और चंडीगढ़ के लोगों को महंगाई का एक ओर झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी के बाद…

वीटा और वेरका

चंडीगढ़, 13 नवंबर

आज हरियाणा – पंजाब  और चंडीगढ़ के लोगों को महंगाई का एक ओर झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब वीटा औऱ वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। दूध की नईं दर्रें आज से लागू हो चुकी हैं।वीटा और वेरका के नए रेट आज से लागू हो गए हैं।

वेरका दूध महंगा, 2 रुपये बढ़े दाम

वेरका गोल्ड ने 500 मिलीलीटर फुल क्रीम की दूध की कीमत 36 रूपये से बढ़ाकर 38 रुपये और वेरका शक्ति की कीमत 33 रूपये से बढ़ाकर 35 रूपये और गाय की दूध की कीमत को 31 से बढ़ाकर 33 रूपये कर दी है। 500 मिलीलीटर टोंड दूध 30 रूपये से बढ़कर 31 रूपये, डबल टोंड दूध 27 से बढ़कर 28 रूपये और स्किम्ड दूध 24 से बढ़कर 25 रूपये कर दी गई है।वेरका ने एक लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 72  रूपये से बढ़ाकर 76 रूपये और दो लीटर फुल क्रीम की कीमत 150 रूपये जोकि पहले 142 रूपये में मिलता था।

दूध की बड़ी कीमतों से आम लोगों की जेब पर बड़ असर पड़ने वाला है।

वीटा ने बढ़ाए दूध के रेट

वीटा ने भी दूध की कीमतों में 2 से 4 रूपये प्रति लीटर की बढोतरी की है। वीटा ने फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रूपये से बढ़ाकर 76 रूपये और स्टैंडर्ड दूध की कीमत 66 रूपये से बढ़ाकर 70 रूपये कर दी है। वीटा ने टोंड दूध की कीमत में भी बढौतरी की है, जो पहले 60 रूपये में मिलता था, अब उसकी कीमत 62 रूपये और डबल टोंड की कीमत 54 रूपये से बढ़ाकर 56 रूपये कर दी है।

बता दें कि 12 नवंबर को अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ौतरी की थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *