फरीदाबाद, 10 नवंबर
फरीदाबाद के बड़खल इलाके में दो पड़ोसियों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।शादी समारोह से लौट रहे युवक पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने पति के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक के सिर पर ईंट से वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की गई।
घटना पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है और न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें –
Bathinda प्रताप नगर में मामूली विवाद पर दुकानदार पर हमला, ईंट-पत्थर फेंके, मुख्य आरोपी फरार



