Bathinda प्रताप नगर में मामूली विवाद पर दुकानदार पर हमला, ईंट-पत्थर फेंके, मुख्य आरोपी फरार

बठिंडा, 10 नवंबर बठिंडा के प्रताप नगर में MHR स्कूल के नजदीक मेन रोड पर स्थित एक दुकान में युवकों द्वारा कथित तौर पर तोड़फोड़…

बठिंडा

बठिंडा, 10 नवंबर

बठिंडा के प्रताप नगर में MHR स्कूल के नजदीक मेन रोड पर स्थित एक दुकान में युवकों द्वारा कथित तौर पर तोड़फोड़ और पथराव करने का मामला सामने आया है। घटना प्रताप नगर की गली नंबर 34 के पास की बताई जा रही है। दुकानदार के अनुसार, वह दुकान में बैठा था, तभी तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो ने सामान खरीदा, जबकि तीसरा युवक दुकान के गल्ले और सामान के डिब्बों में हाथ डालने लगा।

दुकान पर ईंट-पत्थर फेंके

दुकानदार नरेश कुमार ने जब युवक को ऐसा करने से रोका और दुकान से बाहर जाने को कहा, तो उसके साथ हाथापाई की गई। दुकानदार का आरोप है कि युवक वहां से जाते समय दो-तीन अन्य लड़कों को साथ लाने की धमकी देकर चला गया। कुछ ही देर बाद वह तीन-चार युवकों के साथ वापस लौटा और दुकान पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।अचानक हुए पथराव के दौरान दुकानदार ने अपनी सुरक्षा के लिए दुकान का शटर नीचे कर लिया। इस घटना में दुकान का काउंटर और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुख्य आरोपी फरार- एक साथी पकड़ा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था, जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने पकड़ लिया। इसी दौरान स्थानीय निवासियों और परिजनों ने हस्तक्षेप करते हुए पुलिस को आश्वासन दिया कि मुख्य आरोपी को अगली सुबह थाने में पेश कर दिया जाएगा।इसके बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई।

दुकानदार ने की न्याय की मांग

पीड़ित दुकानदार नरेश कुमार और उनके बेटे प्रकाश उर्फ सोनू ने घटना में हुए नुकसान की भरपाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में FIR दर्ज होने या आपसी समझौते के संबंध में पुलिस की अंतिम आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *