Solan में NH-5 पर गलत दिशा में आया ऑटो, दो कारों से टकराकर पलटा, 2 घायल

सोलन, 10 नवंबर चंडीगढ़ शिमला NH-5 पर बीती रात सोलन बाईपास से न्यू बस स्टैंड की ओर गलत दिशा में जा रहे एक ऑटो चालक…

सोलन

सोलन, 10 नवंबर

चंडीगढ़ शिमला NH-5 पर बीती रात सोलन बाईपास से न्यू बस स्टैंड की ओर गलत दिशा में जा रहे एक ऑटो चालक ने तेज रफ्तार में होते हुए दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो और दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि ऑटो चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं।

दो कारों से टकराकर पलटा ऑटो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में सवार दोनों व्यक्तियों ने कथित तौर पर शराब का सेवन कर रखा था। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक गलत दिशा में वाहन चलाता हुआ कई अन्य वाहनों के बेहद करीब से निकला। गनीमत रही कि इस दौरान कई वाहन उसकी चपेट में आने से बच गए।जानकारी के अनुसार ऑटो जब हिंदुस्तान सैनिटरी शोरूम से थोड़ा आगे मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रही दो कारों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक और दूसरे व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचीं।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

गौरतलब है कि विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर लोग अपने वाहनों और औजारों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर गलत दिशा में वाहन चलाने और इस तरह का हादसा होने से स्थानीय लोग भी सकते में हैं। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य खबरें जानें –

Faridabad में बीच-बचाव करना पड़ा युवक को भारी, पड़ोसियों ने ईंट से फोड़ा सिर, CCTV में कैद हुई घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *