Kalayat: जम्मू-कटरा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा ड्राइवर, जांच में जुटी पुलिस

कलायत, 7 नवंबर जम्मू-कटरा हाईवे पर गांव सीणंद के पास एक ट्रक अचानक पलट गया। हादसे में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा और वाहन बुरी…

कलायत

कलायत, 7 नवंबर

जम्मू-कटरा हाईवे पर गांव सीणंद के पास एक ट्रक अचानक पलट गया। हादसे में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, हाईवे पर गांव सीणंद के नजदीक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई । पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों की सहायता से ट्रक को खाली करवाया गया।

हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना में हुए नुकसान और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस जांच में लगी हुई है।

अन्य खबरें जानें-

Vigilance Bureau arrests Manager & Inspector of Pungrain for demanding bribe of Rs 50,000/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *