सोनीपत, 7 नवंबर
सोनीपत शहर के मिशन चौक पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों की लोगों ने जमकर धुनाई की। त्योहार के सीजन पर दुकानों के बाहर रखे हुए सामान को उठाकर ई-रिक्शा में लेकर भागने वाले गिरोह से कई दिन से दुकानदार परेशान थे। जहां अलग-अलग हिस्सों में चोरी की वारदात करने के बाद फरार हो रहे थे।
चोरों की लोगों ने की जमकर धुनाई
लेकिन ये चोर CCTV में कैद हो गए और दुकानदारों ने CCTV के आधार पर निगरानी शुरू की और जैसे ही चोर मिशन चौक पर स्थित दुकान से सामान उठाने लगे तो लोगों ने मौके से दोनों चोर को पकड़ लिया गया और जमकर धुनाई की। मौके पर डायल 112 पुलिस को भी बुलाया गया और आरोपियों को संबंधित थाना को सौंप दिया गया है।
ई-रिक्शा में सामान चुराकर भागते थे चोर
पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दुकुनदारों ने बताया कि चोर दुकानों के सामने रखे हुए घी-तेल के टीन, अन्य सामान के कार्टून, और चीनी के कट्टे आदि मौका मिलते ही उठाकर ई रिक्शा में डालकर फरार हो रहे थे। पिछले कई दिन से लगातार लोगों की शिकायतें भी मिल रही थी।दुकानदारों का सामान गायब हो रहा था।
सस्ते में बेचते थे चोरी का सामान
दुकानदार ने बताया कि मौके से ई-रिक्शा से तेल की पांच पेटी बरामद हुई है।यें तीन लोगों का गिरोह है,जिनमें से दो सामान उठाकर भागते थे। वे सस्ते दामों पर कहीं और बाजार में बेचने की फिराक में रहते थे। इस दौरान जब पब्लिक ने धुनाई की तो उन्होंने कहा कि नशे की लत को पूरा करने के लिए वे चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
अन्य खबरें जानें-



