फरीदाबाद, 4 नवंबर
फरीदाबाद में अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला सरूरपुर गांव से सामने आया है। सरूरपुर गांव में 22 वर्षीय युवक की गला काटकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव खेतों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन पिछले दो दिनों से घर से बाहर था और वापस नहीं लौटा था।खेतों में शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जांच में जुटी पुलिस
शव की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक की गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
अन्य खबरें जानें –
Gurugram में CM सैनी का दरबार, मौके पर ही निपटीं 11 शिकायतें, लापरवाहों पर गिरी गाज, पटवारी सस्पेंड



