चंडीगढ, 2 नवंबर
पंजाब में मौसम को देखते हुए आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। पंजाब शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी नए समय के अनुसार स्कूलों संचालित होंगें। सभी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। प्राइमरी स्कूलों दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 3.20 बजे तक संचालित होंगे। स्कूलों की यह टाइमिंग 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी।
पंजाब में 19 हजार से ज्यादा स्कूलोँ पर ये आदेश लागू होंगें। पंजाब के साथ-साथ स्कूलों की विंटर टाइमिंग चंड़ीगढ़ में बदल चुकी है। चंडीगढ के सरकारी औऱ एडेड स्कूलों में यह नियम 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा। चंड़ीगढ़ में सिंगल शिफ्ट स्कूलों में कक्षाएं सुबह 8.20 बजे से लेकर 2.20 तक लगेंगी और स्टाफ का टाइम 8.10 से लेकर 2.30 तक रहेगा।
अन्य खबरें जानें-



