सोनीपत, 31 अक्टूबर
सोनीपत में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति और एकजुटता का जोश देखने को मिला। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत करने की शपथ भी ली।
शिक्षा मंत्री ने याद किया पटेल का ऐतिहासिक योगदान
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी के समय भारत 500 से अधिक छोटी-बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था। इन बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड और मजबूत भारत का निर्माण करना कोई आसान काम नहीं था। लेकिन सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से इस असंभव दिखने वाले कार्य को संभव कर दिखाया।
एक भारत श्रेष्ठ भारत का लिया संकल्प
सरदार पटेल का जीवन और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि देश की मजबूती उसकी एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव में निहित है।कार्यक्रम के दौरान एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
अन्य खबरें जानें –
यमुनानगर में ‘Run for Unity’ का आयोजन, कृषि मंत्री राणा ने दिखाई हरी झंडी, मंत्री-विधायक भी दौड़े



