Hansi में मंत्री महिपाल ढांडा का कांग्रेस पर हमला, लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी

हांसी, 31 अक्टूबर   भारतीय जनता पार्टी जिला हांसी की ओर से जिला अध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के…

Hansi

हांसी, 31 अक्टूबर  

भारतीय जनता पार्टी जिला हांसी की ओर से जिला अध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत चुनाव सुधार एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रैस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को  हरियाणा सरकार के  मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला किया।महिपाल ढांडा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था के साथ मतदाता सूची का शुद्ध होना बहुत जरूरी है। जिसका मकसद सिर्फ इतना है कि मतदाता सूची में केवल पात्र नागरिकों के नाम रहें और किसी भी अपात्र व्यक्ति को इसमें न हो।

SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है देश में 12 बार हो चुकी है

कांग्रेस SIR जैसी पारदर्शी प्रक्रिया का विरोध करके घुसपैठियों लोगों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया कोई नई नहीं है।देश में अब तक 12 बार  यह प्रक्रिया हो चुकी है  जिसमे से 10 बार कांग्रेस की सरकार रही है और वर्ष 1952 से 2002-03 तक अलग-अलग समय पर इसका संचालन किया गया। इनमें से अधिकांश समय केंद्र में कांग्रेस की सरकारें थीं। उस समय कांग्रेस ने इस प्रक्रिया पर कोई सवाल नहीं उठाया, लेकिन आज राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसका विरोध किया जा रहा है।

SIR में IAS, BLO, BLA की भागीदारी

महिपाल ढांडा ने बताया कि SIR की प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारियों, IAS अधिकारियों, बूथ लेवल ऑफिसर, BLO-2 तथा सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की भागीदारी रहती है। इस व्यापक सहभागिता का उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाना है। ऐसे में बिना तथ्यों को समझे इस प्रक्रिया पर सवाल उठाना और जनता के बीच भ्रम फैलाना उचित नहीं है।

विपक्ष अराजकता फैलाकर जनता को भ्रमित कर रही है

विपक्ष को लोकतांत्रिक मर्यादाओं और अपने अधिकार क्षेत्र में रहकर अपनी बात रखनी चाहिए, न कि अराजकता फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता ऐसी ताकतों को पहचान चुकी है, जो देश की एकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना चाहती हैं।

हार के लिए कांग्रेस EVM को दोष न दे

कांग्रेस को बार-बार चुनावी हार के लिए EVM और चुनाव आयोग को दोष देने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। बैलेट पेपर से चुनाव होने पर भी यदि जनता कांग्रेस को नकार रही है, तो उसे अपनी नीतियों और कार्यशैली पर विचार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सभी निर्णय जनहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। विपक्ष का दायित्व है कि वह तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखे, न कि भ्रामक प्रचार के जरिए संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करे।

महिपाल ढांड़ा ने आमजन से अपील की कि वे भ्रामक खबरों और राजनीतिक प्रचार से सावधान रहें तथा संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के एजेंडे का हिस्सा न बनें।

अन्य खबरें जानें –

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *