दिल्ली में दिलजीत का धमाका, JLN स्टेडियम में गूंजे’दिलजीत…दिलजीत’ के नारे

  दिल्ली, 31 अक्टूबर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने बीते कल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडिय़म में अपने लाइव कॉन्सर्ट में धूम मचा दी। फैंस उनके…

दिलजीत

  दिल्ली, 31 अक्टूबर

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने बीते कल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडिय़म में अपने लाइव कॉन्सर्ट में धूम मचा दी। फैंस उनके गानों पप झूमते नजर आए। कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम लोगों ने तालियों, सीटियों और दिलजीत…दिलजीत के नारों से गूंज उठा।

स्टेज पर दिलजीत की एंट्री के साथ ही फैंस में जोश उमड़ पड़ा। फैंस लवर, ‘तू जूलियट जट दी’, ‘गोट’ और ‘डू यू नो’ जैसे गानों पर जमकर थिरके। दिलजीत ने ‘इक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत’, ‘सांसों की माला पे सिमरूं मैं’ और ‘तू मुझे कबूल, मैं तुझे कबूल’ जैसे गानों से भी दर्शकों का झूमने पर मजबूर कर दिया।

कॉन्सर्ट में भांगड़ा और  फ्लैशलाइट से झूमा शहर

कॉन्सर्ट में युवा समूह बनाकर भांगड़ करती दिखी, फैंस फोन की फ्लैशलाइट जलाकर गानों पर थिरकते दिखे।दिलजीत ने ‘आई लव यू दिल्ली’ कहकर प्रशंसकों के प्रति अपना प्यार भी जाहिर किया। हालांकि दिल्ली में बारिश और कार्यक्रम को लेकर उमड़ी भीड ने शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई।

दिलजीत बोले- मैं चुप हूं, तो चुप रहने दो

कॉन्सर्ट में दिलजीत ने बिना CJP का नाम लिए कहा, “मैं आप सभी से प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप रहने दो। मैं आप सभी का सपोर्ट करता हूं, लेकिन पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।” वहीं CJP के फांउडर अभिजीत दीपके भी कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। बाद में अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक लेटर भी शेयर किया।

अन्य खबरें जानें –

Palwal में महिला समूह की कैंटीन पर पुरुष का कब्जा, विरोध पर करते हैं गाली-गलौज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *