Palwal में महिला समूह की कैंटीन पर पुरुष का कब्जा, विरोध पर करते हैं गाली-गलौज

पलवल, 31 अक्टूबर पलवल में होडल अनाज मंडी के अंदर सरकार द्वारा किसानों ओर मजदूरों के लिए अटल किसान मजदूर कैंटीन खोली गई ताकि मंडी…

पलवल

पलवल, 31 अक्टूबर

पलवल में होडल अनाज मंडी के अंदर सरकार द्वारा किसानों ओर मजदूरों के लिए अटल किसान मजदूर कैंटीन खोली गई ताकि मंडी में आने वाले किसानों ओर मजदूरों को 10 रुपए में भरपेट भोजन मिल सके। लेकिन इस कैंटीन के हालत बहुत ही खराब हैं। इस कैंटीन में खाना खाने वाले किसान ओर मजदूरों से 10 रुपए की जगह 20 रुपए से लेकर 30 रुपए लिए जाते हैं और इस कैंटीन को रात के 8 बजे तक खोला जाता है जिसने रात के समय मजदूरों से 50 रुपए तक लिए जाते हैं। अगर कोई मजदूर किसान इसका विरोध करता है तो कैंटीन की संचालिका का पति गाली गलौच करता है।

10 रुपए की जगह 50 रुपए वसूली

सरकार ने इस कैंटीन को महिलाओं के समहू को दिया था। लेकिन अब इसको पुरुष चलाता है और  खाना खाने वाले लोगों से दुर्व्यवहार करता है। खाने के 10 रुपए की जगह 20 से 50 रुपए तक लिए जाते हैं और कैंटीन को रात 8 बजे तक खोला जाता है।मार्किट कमेटी के सचिव ने इस बारे में बताया कि यह कैंटीन महिलाओं के द्वारा चलाई जाती है, इसके अंदर पुरूष का कोई काम नहीं है। अगर कैंटीन रात तक खोलती है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

हरियाणा में ‘रन फॉर यूनिटी’, पंचकूला में CM सैनी हुए शामिल, माता मनसा देवी मंदिर पर समापन

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *