पंचकूला 29 अक्टूबर
पंचकूला में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस द्वारा सभी मार्केट में ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।पंचकूला के सेक्टर 7 थाना प्रभारी और उनकी टीम के द्वारा सेक्टर 7 जो शहर की सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाली मार्केट है। वहां के ट्रैफिक को डायवर्ट किया और इसके अलावा सुरक्षा के मध्य नजर बाजार में चेकिंग अभियान भी किया।
सेक्टर 7 थाना प्रभारी अंकित ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए सेक्टर 7 थाना क्षेत्र में पढ़ने वाले सेक्टर में ट्रैफिक व्यवस्था और चेकिंग की जा रही है। ताकि त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने सेक्टर 7 मार्केट जहां पर करवा चौथ और त्योहारों को लेकर स्टाल लगे हुए हैं । पुलिस ने वहां का जायजा लिया और साथ ही ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया। ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
अन्य खबरें जानें-



