हरियाणा, 29 अक्टूबर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात दौरे के दौरान राज्य में निवेश के लिए MoU पर साइन किए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कुल ₹50,000 करोड़ के MoU पर साइन हुए।
डिफेंस, रियल एस्टेट और ऑयल एंड गैस क्षेत्र में निवेश के लिए 25 हजार करोड और सेमीकंडक्टर और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश के लिए ₹2,900 करोड़ के MoU पर हस्ताक्षर हुए हैं। फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र के लिए भी ₹1,400 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इन क्षेत्रों में निवेश से हरियाणा में रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।
इसके साथ ही कंप्रेस्ड बायोगैस, डिफेंस और सिविल एविएशन क्षेत्रों में भी निवेश के लिए MoU पर सहमति बनी है।इससे पहले भी सूरत में 12,000 करोड के MoU पर साइन हुए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा मेक इन इंडिया का महत्वपूर्ण भागीदार बनेगा। उनके मार्गदर्शन में विकसित भारत-विकसित हरियाणा के लक्ष्य को साकार करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना हमारा लक्ष्य है।
अन्य खबरें जानें-
गुजरात में CM सैनी का बड़ा धमाका, ₹50,000 करोड़ के MoU साइन, हरियाणा में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर



