Gujarat दौरे पर हरियाणा CM, प्रवासी उद्यमियों से किया संवाद, राज्य में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर दिया जोर

गुजरात, 28 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री गुजरात राज्य के दौरे पर हैं। जहां मुख्यमंत्री ने हरियाणा के प्रवासी उद्यमी साथियों से संवाद किया। गुजरात में…

Haryana

गुजरात, 28 अक्टूबर

हरियाणा के मुख्यमंत्री गुजरात राज्य के दौरे पर हैं। जहां मुख्यमंत्री ने हरियाणा के प्रवासी उद्यमी साथियों से संवाद किया। गुजरात में रह रहे हरियाणा के प्रवासी उद्यमियों ने अपनी मेहनत, टेलैंट के दम पर गुजरात की प्रगति में योग्दान दिया है। जिससे गुजरात में भी हरियाणा का मान बढ़ा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा में औद्योगिक विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026’ और 9 क्षेत्र-विशेष नीतियों के साथ हरियाणा सरकार निवेश व रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है। हरियाणा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक भरोसेमंद साझेदार बनने को तैयार है।

मुख्यमंत्री ने अप्रैल 2027 में होने वाला ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए भी उद्यमियों को आंमत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उद्यमियों से कहा कि वें लोग अपनी माटी से जुडकर राज्य के विकास और आत्मीय रिश्ते को आर्थिक विकास की नई साझेदारी में बदलें और प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में भागीदार बनें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *