फरीदाबाद, 26 अक्टूबर
हरियाणा राज्य कृषि विपगण बोर्ड के अध्यक्ष वेदपाल ने बल्लबगढ़ अनाज मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।।मीडिया से बातचीत के दौरान अध्यक्ष वेदपाल ने बताया कि हरियाणा के पहले ऐसी बल्लबगढ़ अनाज मंडी है जहां पर सभी सुविधाएं दुरुस्त है। किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। हालांकि कुछ डिमांड जरूर सामने आई है। जिन पर जल्द ही काम किया जाएगा।
अध्यक्ष वेदपाल ने धान खरीद को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति का नतीजा है क्या आज विदेश में भी चावल के निर्यात खुले हुए हैं। विदेश संबंध अच्छे होने के चलते यह सब संभव हो पाया है।
फरीदाबाद में डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर अध्यक्ष वेदपाल ने बताया कि आज वह सभी पार्षदों के साथ बातचीत की जाएगी और जल्द ही अपनी रिपोर्ट बनाकर शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पेश करेंगे ताकि जल्द से जल्द डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव हो सके।
अन्य खबरें जानें-



