Kurukshetra में वाल्मीकि जयंती पर राज्यपाल ने की शिरकत, आश्रम में छात्रावास के लिए 15 लाख देने की घोषणा

कुरुक्षेत्र,  26 अक्टूबर कुरुक्षेत्र में भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित  समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शिरकत की। समारोह…

कुरुक्षेत्र में

कुरुक्षेत्र,  26 अक्टूबर

कुरुक्षेत्र में भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित  समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने राज्यपाल का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वाल्मीकि आश्रम में छात्रावास के लिए दो कमरों के निर्माण हेतु 15 लाख रुपये देने की घोषणा करने पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का आभार जताया। इस दौरान मंत्री कृष्ण बेदी ने 5 नवंबर को करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित रोड शो की जानकारी दी।

छात्रावास के लिए 15 लाख की घोषणा

कृष्ण बेदी ने बताया कि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आश्रम के छात्रावास के लिए दो कमरों के निर्माण हेतु 15 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने इस सहयोग के लिए राज्यपाल का धन्यवाद किया।मंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को एकता, भाईचारे और समरसता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। किसी एक समाज के अकेले आगे बढ़ने से तरक्की संभव नहीं है, बल्कि सर्वसमाज को मिलकर आगे बढ़ना होगा।

5 नवंबर को करनाल में अमित शाह का रोड शो

समारोह के दौरान कृष्ण बेदी ने आगामी राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करनाल में पदयात्रा और रोड शो करेंगे।कृष्ण बेदी के मुताबिक, विपक्षी दल वोट चोरी और EVM में गड़बड़ी जैसे मुद्दों को उठाकर लोगों के मन में भ्रम पैदा कर रहे हैं। इसी के जवाब में पार्टी जनता के बीच अपनी बात रखेगी।

मंत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। उन्हें कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों में पत्रकार वार्ता के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य खबरें जानें-

Ambala में कार के बोनट में मिला 8 फुट लंबा अजगर, 3 घंटे तक चले ऑपरेशन में वन्य रक्षा विभाग ने किया रेस्क्यू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *