चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन ने आम जनता से अज्ञात शव की पहचान में मांगी मदद

चंडीगढ़ चंडीगढ़ के सेक्टर-26पुलिस स्टेशन ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMCH 32 अस्पताल में भर्ती…

चंडीगढ़

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सेक्टर-26पुलिस स्टेशन ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMCH 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 40 तारीख 19-10-2026, को  धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत दर्ज की थी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 19-10-2026 को लगभग 08:12 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर-27, चंडीगढ़ में सनातन धर्म मंदिर के पास, सेक्टर-27 बस स्टॉप पर एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। इसके बाद, लगभग 40 वर्षीय उस अज्ञात व्यक्ति को PCR वाहन द्वारा GMCH, सेक्टर-32, चंडीगढ़ ले जाया गया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल पहुँचने पर मृत) घोषित कर दिया।  मृतक की अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आम जनता से शव की पहचान के लिए मदद मांगी है।

मृतक का हुलिया इस प्रकार है:-

नाम: अज्ञात व्यक्ति।

उम्र: 40 वर्ष।

कद: लगभग 5 फीट 7 इंच।

बाल और दाढ़ी: काले और सफेद।

रंग: गेहुआं (सांवला-गोरा)।

चेहरा: लंबा।

शारीरिक बनावट: दुबली-पतली।

पहनावा: नीली टी-शर्ट, भूरे रंग की जींस।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *