महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर CM सैनी बोले- महर्षि वाल्मीकि ने दिया मानवता का संदेश, आदि कवि को CM ने किया नमन

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में चंडीगढ़ बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर महर्षि वाल्मीकि…

चंडीगढ़

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में चंडीगढ़ बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर महर्षि वाल्मीकि के पावन प्रकट उत्सव का आयोजन मेरे लिए असीम शांति का अनुभव है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को शत-शत नमन किया। मुख्यमंत्री ने उनके प्रकट उत्सव पर समस्त लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि मानव समाज के संविधान की तरह हैं। महर्षि वाल्मीकि ने हमें जाति, वर्ण या वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता का  संदेश दिया है। प्रभु श्रीराम नगरी अयोध्या में भगवान वाल्मीकि और माता शबरी के मंदिर भी बनाए गए हैं।

सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए आयोग गठित

वाल्मीकि समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है। हमने वाल्मीकि समाज के योग्दान का सम्मान करने के लिए अनुसूचित जातियों के आरक्षण का वर्गीकरण किया। अनुसूचित जातियों के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया  गया। सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी कल्याण आयोग का गठन किया गया।

आवास नवीनीकरण पर 80 हजार की मदद

अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी पर 71000 तक की शगुन राशि दी जाती है। सरकारी सेवाओं में भी सीधी भर्ती में 10% कोटा अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जातियों के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है। अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत हेतु 80 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत नव विवाहित जोड़े को 250000 रुपए के अनुदान राशि प्रदान की जाती है। हमारी हर योजना हर नीति और हर निर्णय में महर्षि वाल्मीकि जी की भावना है बसती है।

अन्य खबरें जानें-

साढौरा में विधायक रेनूबाला के आवास पर पहुंचीं CM सैनी की पत्नी सुमन सैनी,चाय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *