Ind W Vs Zim W: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को दूसरे वनडे मैच में 121 रनों से हराया, हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक

वडोदरा, 26 अक्टूबर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम को 121 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज…

भारतीय महिला

वडोदरा, 26 अक्टूबर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम को 121 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 48.5 ओवर में 207 रनों पर ही सिमट गई। अब तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 28 अक्टूबर वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर ने संभाली पारी

भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी, लेकिन टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंथाना जीरो पर आउट हो गई और शेफाली वर्मा सिर्फ आठ रन ही बना सकी। उसके बाद प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की। प्रतिका ने 61 रन बनाए। हरमन का साथ फिर दीप्ति शर्मा ने बखूबी दिया।

हरमन और दीप्ति ने बनाए रिकॉर्ड

नाबाद 124 रनों के साथ हरमनप्रीत ने अपने करियर का आठवां वनडे शतक लगाया। दीप्ति शर्मा ने भी नाबाद 106 रनों की पारी खेली। दीप्ति ने आखिरी ओवर में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजोँ ने पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी की, जो भारतीय महिला वनडे क्रिकेट में पांचवें या उससे नीचे के क्रम में विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। दीप्ति ने वनडे क्रिकेट में छठे और उससे नीचे क्रम में बैटिंग करते हुए शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 328 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

भारतीय स्पिनर्स के आगे पस्त हुई जिम्बाब्वे

329 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी। मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने 49 रन बनाए और चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 46 रन बनाए। एक टाइम पर जिम्बाब्वे की टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 104 रन थे। लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके। स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने 10 ओवर में 39 रन के साथ 4 विकेट अपने नाम किए। दीप्ति शर्मा ने 9 ओवरों में 32 रन के साथ 3 विकेट झटके। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते जिम्बाब्वे की टीम 207 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

इसी जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था। अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजर वनडे में जिम्बाब्वे की टीम को वनडे में क्लीन स्वीप करने पर होंगी।

अन्य खबरें जानें-

करवा चौथ पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती, देंगे आकर्षक लुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *