करवा चौथ पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती, देंगे आकर्षक लुक

दिल्ली, 26 अक्टूबर करवा चौथ का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र…

करवा चौथ

दिल्ली, 26 अक्टूबर

करवा चौथ का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती है। महिलाएं इस त्योहार में कपड़ों से लेकर गहनों के साथ-साथ मेंहदी का भी खास ध्यान रखती है। अगर आप भी करवाचौथ पर अपने हाथों को खूबसूरत लुक देना चाहती है, तो आप यहां लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन देख सकते हैं।

करवा चौथ की स्पेशल मेहंदी

करवा चौथ के मौके पर चांदी और छलनी वाली मेहंदी डिजाइन काफी महिलाएं लगवाती हैं। इसमें हाथ की हथेली पर छलनी से चांद देखती महिला, पूजा की थाली, करवा और पति-पत्नी की बनावट बनाई जाती है। अगर आप कुछ ऐसी मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो आप यह डिजाइन लगवा सकती हैं।

गोल टिक्की डिजाइन

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन हमेशा से महिलाओं की पसंद रही है। इसमें हथेली के बीच में गोलाकार छापा बनाया जाता है, जिसके चारों ओर फूल-पत्तियां और पैटर्नस बनाए जाते हैं।सिपंलस्टी के साथ यह डिजाइन बहुत खूबसूरत लगता है।

अरेबिक स्टाइल मेहंदी डिजाइन

इस स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन को कम समय में लगाया जा सकता है। इसमें तिरछी बेलें, फूल और पत्तियों के डिजाइन बनाए जाते हैं। इससे हाथोँ पर बहुत ही खूबसूरत लुक आती है। करवा चौथ पर यह डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का बेहतर कॉम्बिनेशन है।

 

दूल्हा-दुल्हन और ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

जिन महिलाओं का यह पहला करवा चौथ है औऱ आपको अपने हाथों पर भरी हुई मेहंदी वाले डिजाइन पसंद है, तो आप ब्राइडल डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें हाथों पर दूल्हा-दूल्हन के पोर्ट्रेट, फूलों, कलश और बारीक जाल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को आकर्षक लुक देती है।स्पेशल मौके पर कुछ ऐसे डिजाइन लगवाना यह अच्छा अवसर है।

 

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

आजकल महिलाओं को मिनिमल और हल्की मेहंदी डिजाइन काफी पसंद आते हैं। इसमें हाथों पर पत्तियां, छोटे फूल, बेलें ओर कुछ छोटे पेर्ट्रन बनाए जाते हैं। अगर आपकों अपने हाथों पर भरी हुई मेहंदी पसंद नही हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। यह डिजाइन देखने में भी सुंदर लगती है और इसे लगाने में भी ज्यादा टाइम नहीं लगता।

फिंगर मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ पर अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है, तो आप फिंगर मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। इसमें केवल आपके हाथों की उंगलियों पर फूल, पत्ती या छोटी-छोटी बेलें बनाई जाती हैं। हाथ के पिछले हिस्से की उंगलियों पर भी हल्का डिजाइन बनवाया जा सकता है। यह डिजाइन कम टाइम में हाथों को बहुत ही खूबसूरत लुक देता है।

 

आप करवा चौथ पर मेहंदी डिजाइन लगवाते टाइम पर अपनी पसंद, आउटफिट का भी विशेष ध्यान रखें। अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन चुनकर इस करवा चौथ अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं।

अन्य खबरें जानें-

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन ने जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस,आम जनता से अज्ञात शव की पहचान में मांगी मदद

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *