शिमला, 23 अक्टूबर
शिमला ग्रामीण में ‘नशा छोड़ो, खेल खेलो’ अभियान के तहत हिमाचल स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी।अपनी तरह के इस पहले महाकुंभ में विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में 9553 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
22 दिन चलेगा खेल महाकुंभ
विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 22 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में क्रिकेट की 211 टीमें, वॉलीबॉल की 50 टीमें तथा कबड्डी और बैडमिंटन में महिला एवं पुरुष वर्ग की 60-60 टीमें भाग लेंगी। सभी प्रतिभागियों को खेल किट भी प्रदान की जाएगी।इसके अलावा लोकनृत्य की 100 टीमें और रस्साकशी की 260 टीमें हिस्सा लेंगी। फैशन शो और मॉडलिंग के लिए अब तक 400 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है।
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इन आयोजनों में 400 महिला मंडल भी भाग लेंगे। रस्साकशी प्रतियोगिता में सबसे अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी रहने की उम्मीद है।
अन्य खबरें जानें –



