वडोदरा, 23 अक्टूबर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को तीन मैचों की पहली वनडे मैच में 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। वडोदरा के BCA स्टेडियम कोटांबी में खेले गए इस मैच में प्रतिका रावल ने शानदार शतकीय पारी और शेफाली वर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 197 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 27.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
जिम्बाब्वे की टीम ने बनाए 197 रन
जिम्बाब्वे की टीम ने पहले टॉस जीतकर जीतकर बल्लेबाजी करने का फैंसला किया। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को भारतीय गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। जिम्बाब्वे टीम की ओर बिलव्ड बीजा के अलावा कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके और जिम्बाब्वे की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। बिलव्ड बीजा ने 62 रन बनाए। मोडेस्टर मुपाचिकवा ने 25 रन और मुगेरी-तिरिपानो ने 21 रन बनाए। कप्तान नोमवेलो सिबांडा केवल दो रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की टीम 49.5 ओवर में 197 रनों पर ही सिमट गई।
भारतीय गेंदबाजों ने बरसाया कहर
भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे की टीम पर अपना कहर बरसाया।श्री चरमी ने चार विकेट अपने नाम किए। क्रांति गौड़ ने तीन विकेट झटके। दीप्ति शर्मा ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन वापिस भेजा। शेफाली वर्मा ने भी गेंदबाजी में अपना योग्दान देकर एक विकेट हासिल किया।
प्रतिका रावल ने जड़ा शानदार शतक
198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की सलामी ओपनर में बदलाव किया गया। कप्तान स्मृति मंथाना के साथ देने प्रतिका रावल देने उतरी। प्रतिका रावल और स्मृति मंथाना ने शानदार शतकीय पारी खेली। स्मृति मंथाना 32 रन बनाकर आउट हुआ। प्रतिका रावल ने नाबाद 100 रन बनाए और शेफाली वर्मा ने आक्रामक रुप से बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए।भारतीय टीम ने 27.1 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इसी जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे की टीम से 25 अक्टूबर को वडोदरा के स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम सीरीज पर जीत दर्ज करके मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत करने उतरेगी।
अन्य खबरें जानें –



