Asian Para Games 2026 : भारत ने 114 पदक जीतकर रचा नया इतिहास, तोड़ा खुद का रिकॉर्ड

नागोया, 24 अक्टूबर एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। भारतीय दल ने…

एशियन पैरा गेम्स

नागोया, 24 अक्टूबर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। भारतीय दल ने इस बार 114 पदक जीतकर इतिहास रचते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय दल इस बार एशियन पैरा गेम्स 2026 में बहुत ही छोटा गया था। लेकिन दल ने 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, पैरा आर्चरी, बैडमिंटन, तैराकी, शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। एशियन पैरा गेम्स 2026 का समापन समारोह 24 अक्टूबर 2026 को हो रहा है। समापन समारोह में मोना अग्रवाल औऱ निषाद कुमार भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।

2023 का हांगझोऊ का तोड़ा रिकार्ड

भारतीय दल ने पिछले एशियन पैरा गेम्स 2023 में 27 गोल्ड मेडल के साथ 108 मेडल देश की झोली में पाए थे। जोकि चीन के  हांगझोऊ में आयोजित हुआ था। लेकिन इस बार भारतीय दल ने 114 पदक अपने नाम किए है। इस बार पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल में 168 पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया था।

पैरा एथलेटिक्स में भारतीयों का दबदबा

भारतीय पैरा एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने कईं इवेंट में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीता। निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप में 7.11 मीटर के साथ और हाई जंप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

सुमित अंतिल ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल, महेन्द्र गुर्जर ने सिल्वर और संदीप सरगर ने कांस्य पदक हासिल किया।इस तरह पोडियम पर तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने कब्जा किया।

दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर की T20 रेस में 56.20 सेकंड में रिकार्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।सिमरन शर्मा ने महिलाओं की 200 मीटर की T12 इवेंट में 24.80 सेकंड के साथ गेम्स रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सिमरन ने 100 मीटर T12 में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो F51 इवेंट में 32.87 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ शैलेश कुमार, प्रवीण कुमार, दिलीप गावित, सोलैराज धर्मराज और आयुष वर्मा, भाला फेंक खिलाड़ी हनी, शॉट पुट में सचिन खिलारी ने गोल्ड मेडल जीता।

पैरा आर्चरी में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पैरा आर्चरी में शीतल देवी ने महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ शीतल ने कंपाउंड मिश्रित टीम में टोमन कुमार के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। हरिवन्द्र सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व पुरुष डबल्स में गोल्ड मेडल जीता।स्वाति चौधरी, शीतल देवी और पायल नाग सहित अन्य भारतीय तीरंदाजों ने भी पदक हासिल किए।

पैरा बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

पैरा बैडमिंटन में नितेश कुमार ने पुरूष सिंगल्स में गोल्ड मेडल और प्रमोद भगत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।नवीन कुमार ने पुरूष सिंगल्स SL4 इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।थुलासिमथी मुरुगेसन और मानसी जोशी की जोड़ी ने महिला डबल्स SL3-SU5 इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया।इसके साथ  सुहास यथिराज, मनीषा रामदास, नित्या श्री सुमति सिवन और अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीता।

तैराकी औऱ शूटिंग में भारतीय का जलवा

पैरा स्विमिंग में रवि कार्तिक ने पुरूषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 और 100 मीटर बैकस्ट्रोक S13 इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हिमांशु नंदल, निरंजन मुकुंदन और रोहित कुमार ने भी कांस्य पदक हासिल किए।

शूटिंग में मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 इवेंट में विश्व रिकार्ड के साथ गोल्ड  मेडल अपने नाम किया। मनीश नरवार ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 सिल्वर औऱ सृष्टि अरोड़ा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

टेबल टेनिस, जूडो और पवरलिफ्टिंग में भी मेडल

पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल, सोनलबेन पटेल और प्राची पांडे, सहाना रवि ने कांस्य मेडल अपने नाम किया। शुभम वाधना और जेहान मदान की जोड़ी ने भी पुरूष डबल्स में कांस्य मेडल अपने नाम किया।

पावरलिफ्टिंग में कस्तूरी राजामणि और अशोक ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जूडो में कोकिला ने महिलाओं की J2-52 किग्रा इवेंट में सिल्वर मेडल, कपिल परमार ने पुरूषों की J1-70 किग्रा में कांस्य मेडल अपने नाम किया।

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाडियों ने अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ विश्व रिकार्ड और गेम्स रिकार्ड बनाकर अपना दबदबा कायम किया। 114 मेडल के साथ खिलाडियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *