Faridabad में रिटायर्ड SI के घर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में की थी फायरिंग

फरीदाबाद, 23 अक्टूबर फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर हुई फायरिंग के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 23 अक्टूबर

फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर हुई फायरिंग के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21-22 अक्टूबर की रात को गाजीपुर इलाके में एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग हुई थी। घर पर 3 राउंड फायर किए गए थे, जिसमें 2 फायर उनके घर पर लगे थे। इस मामले में  पुलिस ने हत्या का प्रयास और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

दोनों आरोपियों पर पहले से केस दर्ज

एसीपी अमन यादव ने बताया कि इस मामले में क्राइम ब्रांच AVTS टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उम्र 22 साल और रंजीत 19 साल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गाजीपुर के रहने वाले हैं।दोनों आरोपियों पर पहले ही हत्या का प्रयास का मामले दर्ज है। हर्ष एक केस के मामले में 6 महीने की जेल भी काट चुका है। रंजीत पर धारा 107 का केस दर्ज है।

पुरानी रंजिश के चलते की फायरिंग

पुलिस को पूछताछ में सामने आया कि 22 मार्च 2025 को रंजीत और उसके 3 साथियों ने गौतम नाम के युवक पर धारदार हथियार से हमला किया था। उस हमले का वीडियो रिटायर्ड SI के बेटे सचिन ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, आरोपी कई बार सचिन से वीडियो डिलीट करने के लिए कह रहे थे, लेकिन वीडियो डिलीट नहीं हुआ। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने घर पर आकर फायरिंग की।

जल्द ही कोर्ट में पेश होंगे आरोपी

पुलिस अधिकरी  अमन यादव ने बताया कि वारदात में एक देसी पिस्टल और एक देसी कट्टे का इस्तेमाल किया गया था। दोनों हथियारों की रिमांड के दौरान बरामदगी की जाएगी, साथ ही हथियार सप्लाई करने वाले को भी गिरफ्तार किया जाएगा। जल्द ही दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Commendable work by Faridabad Police: लोगों के गुम हुए फोन लौटाकर मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, CEIR पोर्टल से ली मदद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *