Commendable work by Faridabad Police: लोगों के गुम हुए फोन लौटाकर मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, CEIR पोर्टल से ली मदद

फरीदाबाद, 23 अक्टूबर फरीदाबाद पुलिस ने चोरी हुए करीब 20 मोबाइलों को CIEF पोर्टल की मदद से सकुशल बरामद कर उनके मालिकों को वापिस कर…

फरीदाबाद पुलिस

फरीदाबाद, 23 अक्टूबर

फरीदाबाद पुलिस ने चोरी हुए करीब 20 मोबाइलों को CIEF पोर्टल की मदद से सकुशल बरामद कर उनके मालिकों को वापिस कर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटने का काम किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 20 मोबाइल  बल्लभगढ़ इलाके से चोरी हुए थे। इसके बाद मोबाइल के मालिकों ने CIEF पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोर्टल की मदद से उन सभी 20 मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों को वापिस लौटने का काम किया है।

मोबाइल वापिस मिलते ही लोगों ने पुलिस की धन्यवाद किया। लोगों ने बताया कि उनके फोन की चोरी की शिकायत CIEF पोर्टल पर दर्ज करवाई थी। जिस पर फरीदाबाद पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर लिया है और उन्हें वापिस कर दिया है। इसके लिए फरीदाबाद पुलिस बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अन्य खबरें जानें –

Chandigarh के सेक्टर-22B में देर रात फायरिंग, एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *