तिब्बत, 23 अक्टूबर
चीन के तिब्बत में आए 7.0 तीव्रता के भूकंप से क्षेत्र में तबाही मची है। अब तक इस शक्तिशाली भूंकप के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केन्द्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 400 किलोमीटर दूर था। भूकंप के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
भूकंप से अफरा-तफरी
भूकंप के तेज झटकों को महसूस करते ही लोग अपने घरों और होटलोँ से बाहर निकाल कर दौड़ पड़े। तेज झटकों के चलते कार और अन्य वाहन हिलने लगे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।भूकंप के कारण उत्तरी तिब्बत के इलाके में 339 लोगों के मकान ढह गए। प्रशासन द्वारा लोगों को मलबे से बाहर निकालने में जुटी हुई है। बेघर हुए लोगों के लिए अस्थायी रूप से टेंट लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले 5 सालों में आया यह तिब्बत क्षेत्र क सबसे शक्तिशाली भूकंप है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में तेजी कर दी है।
अन्य खबरें जानें –



